फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में मिली लाश, पास में मिली शराब की बोतल

Mon, 17 Apr 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बंद गाड़ी में मिली लाश
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में गाड़ी में मिली लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  सेक्टर-25 स्थित हिंदी अख़बार ऑफ़िस के सामने रविवार रात गाड़ी में युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-11 थाना प्रभारी लखबीर ने बताया की 10 बजे सूचना मिली की सेक्टर-25 पार्किंग में एक व्यक्ति गाड़ी में काफी समय से बेहोश पड़ा हैं जबकि गाड़ी स्टार्ट है और गाड़ी का एसी पर चल रहा हैं। 
विज्ञापन


मौके पर पहुँची पुलिस ने उसको उठाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसका कोई रेस्पॉन्स नही मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने आई-20 कार के शीशे तोड़कर उसको बाहर निकाला। युवक के पास से आईडी कार्ड, शराब की ख़ाली बोतल भी बरामद हुई। जिसके आधार पर उसकी पहचान सेक्टर-49 निवासी लवप्रीत के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि लवप्रीत का खुद का कारोबार था, लेकिन नशे का आदी बन चुका लवप्रीत बिना बताए घर से निकला उसके बाद सेक्टर 25 में उसका शव बरामद किया गया। लेकिन वह शराब पीता हैं। उन्होंने बताया कि वह बिना बताए घर से निकला था। पुलिस के अनुसार सोमवार को पोस्ट्मॉर्टम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई ये जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें