बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से आप विधायक बलजिंदर कौर के गांव जगा राम तीर्थ में स्थित सरकारी स्कूल में सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान मनप्रीत सिंह (20) के तौर पर हुई है। वहीं युवक के शव को देखकर पता चलता है कि शायद उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है लेकिन थाना तलवंडी साबो के एसएचओ गुरविंदर सिंह का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चलेगा।