फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot News: जहाज मैदान में मिली सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की लाश, सिर पर लगी है गोली, पुलिस ने जताई ये आशंका

Tue, 28 Nov 2023 05:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

मंगलवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि जहाज मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद थाना सिटी- 2 के एसएचओ जसवंत सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निर्मल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
निर्मल सिंह की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट के जहाज मैदान में एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान भान सिंह कालोनी निवासी सहकारी विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर निर्मल सिंह (70) के रूप में हुई। उनके सिर पर गोली लगी है। पुलिस को शव के पास से उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि जहाज मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद थाना सिटी- 2 के एसएचओ जसवंत सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निर्मल सिंह के रूप में हुई है। उनके सिर पर गोली लगी है। 

पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन फिर भी हर बिंदु से जांच की जा रही है। उधर, निर्मल सिंह के पड़ोसियों के मुताबिक उन्हें यह हत्या का मामला लग रहा है। चूंकि घटनास्थल के पास रिवाल्वर अलग दिशा में पड़ा मिला। उनका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। मृतक के दो बच्चे हैं और विदेश में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें