फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को रेल ट्रैक पर फेंका, कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला

Fri, 23 Jul 2021 04:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बटाला में एक बेरहम मां ने अपनी नवजात बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंक  दिया। कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर मार डाला।  जब एक ट्रक चालक की नजर उस पर पड़ी तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बटाला रेलवे ट्रैक पर मामले की छानबीन करती रेलवे पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में रेलवे ट्रैक पर कोई व्यक्ति नवजात को छोड़ गया। इस बात का पता तब चला जब पास ही काम कर रहे एक ट्रक चालक ने देखा कि ट्रैक पर बहुत कुत्ते इकट्ठे हुए हैं। वहां जाकर देखा तो ट्रैक पर एक नवजात का शव पड़ा था, जिसे कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला था। उक्त ड्राइवर ने इस घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस चौकी बटाला को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं बताया जा रहा है कि बच्ची महज एक दिन की थी। बच्ची का शव प्लास्टिक के लिफाफे के ऊपर पड़ा था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्ची को कोई लिफाफे में डालकर ट्रैक पर फेंक गया। गुरुवार को इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। 

इस संबंध में जीआरपी बटाला पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि बटाला रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी दो दिनों से ट्रैक पर स्पेशल ड्यूटी पर खड़ी है। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक से गाड़ी में गेहूं की बोरियां भरी जा रही थी तो इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने ट्रैक के नीचे कुछ कुत्तों का झुंड देखा। जब वह वहां कुत्तों को भगाने गया तो उसने देखा कि कुत्ते एक नवजात बच्ची को नोच नोचकर खा रहे थे। उसने कुत्तों को वहां से भगा दिया और इसकी सूचना तुरंत जीआरपी बटाला को दी।

एएसआई ने आगे बताया कि जब उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां एक बच्ची का शव पड़ा था जिसे कुत्तों ने नोचा था। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें