फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बड़ी वारदात: मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बना 30 तोला सोना व चांदी के बर्तन लूटे

Fri, 23 Jul 2021 02:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)

सार

सीसीटीवी कैमरे के अनुसार 12 बजकर 3 मिनट पर एक लुटेरा लूट के सामान से भरा बैग लेकर निकला और बाहर का माहौल देखकर फिर घर में दाखिल हो गया। इसके बाद करीब 1: 59 पर चारों बदमाश बाहर निकले और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। सीसीटीवी में हेलमेट डालते हुए एक लुटेरा दिखाई दे रहा है लेकिन सीसीटीवी दूर होने के कारण उसका चेहरा साफ नहीं दिखा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चारों आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों की लूट कर डाली। वारदात गुरुवार सुबह 11 बजे की है। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने मां, बेटे और नौकरानी को तलवार और पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद घर में रखे करीब 30 तोले सोने के गहने, चांदी के बर्तन और 20 हजार रुपये लूटकर ले गए। लुटेरे सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं।

विज्ञापन


मुथूट फाइनेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर जयदेव गोयल गांव लोहगढ़ में शर्मा एस्टेट सोसायटी के मकान नंबर 90 में परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह वह दफ्तर चले गए। घर में उनकी पत्नी नरेश कुमारी, बेटा कपिल और नौकरानी मौजूद थे। चारों बदमाश करीब 11 बजे घर में घुसे और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद सीसीटीवी का वाईफाई इंटरनेट कनेक्शन तोड़ा और तीनों का मोबाइल फोन लेकर फ्रिज में रख दिया। फिर नरेश कुमारी और नौकरानी पर पिस्तौल तान दी, जबकि कपिल की गर्दन पर तलवार रखकर घर की तलाशी ली। 

करीब एक घंटे में लूटपाट कर वह फरार हो गए। उनके जाने के बाद करीब 2 बजे घरवालों ने जयदेव गोयल को फोन किया। जयदेव फौरन घर पहुंचे और पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना के बाद पहले डीएसपी फिर करीब 4 बजे एसपी देहात रवजोत कौर जांच करने पहुंचीं। 
विज्ञापन


मंदिर में रखे चढ़ावे के गहने भी ले गए, तीन रुपये छोड़े
जयदेव गोयल ने बताया कि लुटेरे सोने-चांदी के गहने, बर्तन के साथ ही मंदिर में रखे चढ़ावे के गहने और नकदी भी ले गए। उन्होंने मात्र तीन रुपये ही छोड़े। वह इस बात का शुक्र मना रहे हैं कि किसी सदस्य को लुटेरों ने नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के बाद से उनका परिवार सहमा हुआ है। उनकी पत्नी को सांस की बीमारी है फिर भी लुटेरों ने उसे बंधक बनाकर रखा और बेटे को भी थप्पड़ मारे। कपिल गोयल ने बताया कि चारों लुटेरे बहुत निर्दयी थे। उसकी गर्दन पर तलवार रखकर घर में लूट की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें