चंडीगढ़। सेक्टर 43 में शुक्रवार को संदिग्ध हालातों में पेड़ से लटके युवक की लाश मिली। शव की पहचान सेक्टर 52 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल पंचकूला में लेबर का काम करता है। पुलिस ने शव अस्पताल में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर 43 में जंगल एरिया में पेड़ से लटका एक शव मिला। किसी राहगीर ने शव देखा और 100 नंबर पर सूचना दी। सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि दोपहर को करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की जंगल एरिया में एक युवक का शव पेड़ से लटका है।
पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि एक करीब 32 साल के युवक ने दुपट्टे से पेड़ से फंदा लगा कर जान दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सेक्टर 52 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल पंचकूला में लेबर का काम करता है।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सुसाइड का मामला लगता है। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्ट मॉर्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।