फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 12 दिन से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, रात में पुलिस ने बाहर निकलवाया, हत्या की आशंका

Tue, 05 Jul 2022 10:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भट्टू कलां (हरियाणा)

सार

इस मामले में पहले पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बाद में परिजनों ने थाने का घेराव किया और महापंचायत की तो पुलिस ने शनिवार को अपहरण की धारा जोड़कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
शव को बाहर निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव दैयड़ से संदिग्ध परिस्थिति में गायब युवक का शव 12 दिन बाद गांव के ही निजी स्कूल के साथ लगते खेत में दबा मिला है। देर रात को पुलिस ने जमीन से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों ने स्कूल के संचालक पर हत्या कर शव दबाने का शक जताया। इससे पहले मामले में मृतक युवक के परिजन स्कूल संचालक पर युवक को गायब करने का आरोप लगा चुके हैं। इस मामले की जांच चार अलग-अलग पुलिस टीमें कर रही थीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 23 जून की रात को मोहनलाल को एक ग्रामीण स्कूल के पास स्थित अपने घर ले गया। उसके बाद से मोहनलाल का कोई पता नहीं चला। मोहन के परिजनों ने बताया कि उक्त व्यक्ति के साथ मोहन की अच्छी दोस्ती थी। हालांकि, उक्त ग्रामीण गांव कागदाना का निवासी है लेकिन अब वह अपने रिश्तेदार के साथ गांव दैयड़ में स्कूल चलाता है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने मोहनलाल के खाते से अपने खाते में दो लाख 85 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए हैं। दो दिन पहले तक यह व्यक्ति पुलिस जांच में शामिल भी हुआ। इसके बाद से वह भी गायब है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोई साजिशवश मोहनलाल को उठाकर गायब किया गया है, जिसमें स्कूल में हिस्सेदार व अन्य लोग भी शामिल है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने जोड़ी थी अपहरण की धारा
इस मामले में पहले पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बाद में परिजनों ने थाने का घेराव किया और महापंचायत की तो पुलिस ने शनिवार को अपहरण की धारा जोड़कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें