मृतक युवक कुरुक्षेत्र के फुआरा चौक पर एक दुकान के सामने मेहंदी लगाने का काम करता था और हफ्ते 10 दिन के अंदर एक बार परिजनों से मिलने गांव कलवहड़ी आ जाता था। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा के करनाल के गांव कलवहड़ी के 22 वर्षीय युवक सचिन का शव फूसगढ़ के श्मशान घाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। श्मशान घाट के आसपास रहने वाले लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर करनाल के शवगृह में रखवाया। युवक की सिर पर भारी भरकम चीज से हमला किया गया है। उसकी दाहिनी आंख भी निकली गई है। युवक कुरुक्षेत्र के फुआरा चौक पर एक दुकान के सामने मेहंदी लगाने का काम करता था और हफ्ते 10 दिन के अंदर एक बार परिजनों से मिलने गांव कलवहड़ी आ जाता था। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।