फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म शूटिंग के लिए आए व्यक्ति का मिला जला शव

Sun, 08 Feb 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद की किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बरनाला आए एक व्यक्ति का जला हुआ शव नजदीकी गांव खुड्डी खुर्द से मिला है। घटना पंजाब के बरनाला की है। पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नजदीकी गांव खुड्डीकलां से मिले जले शव की पहचान अनूप कुमार शर्मा पुत्र राम रेखा शर्मा, गांव कोबाडिल, थाना गोला बाजार, जिला गोरखपूर, यूपी के तौर पर हुई है। मृतक के भाई केशभान शर्मा ने बताया कि तीन फरवरी को अनूप अपनी पत्नी की डायरी में लिखकर आया था कि वह पंजाब के शहर बरनाला में किसी काले नाम के व्यक्ति के पास फिल्म की शूटिंग करने के सिलसिले में जा रहा है।

रास्ते में करनाल में भी दो घंटे के लिए शूटिंग के लिए रुकेगा। उसके बाद अपने दो साथियों के साथ बरनाला रवाना हो गया। तीन तारीख की रात करीब 11 बजे उसकी अपने रिश्तेदार से भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'कीमती कैमरा छीनने के लिए ही कत्ल'

उसने कहा था कि वह बरनाला पहुंच गया है। उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। शनिवार को उनको बरनाला पुलिस ने सूचित किया कि अनूप कुमार शर्मा का शव खुड्डीकलां गांव के पास से मिला है।

उन्होंने बताया कि अनूप के पास 6 लाख की कीमत का कैमरा भी था, लेकिन शव के पास से उसे कैमरा नहीं मिला। उन्हें शक है कि किसी ने कीमती कैमरा छीनने के लिए ही अनूप का कत्ल न कर दिया हो।

जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुमन ने कहा कि मामला काफी पेचीदा है। पुलिस कई पहलुओं पर पुलिस काम कर रही है। उस काला नाम के व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है, जिसके बारे में अनूप अपनी पत्नी की डायरी में लिखकर आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें