फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सुखना झील में उतराता मिला शव, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

Sun, 03 Jul 2022 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

रविवार सुबह करीब नौ बजे झील में लाश देखी गई। लाश झील के पीछे कोने तक पहुंच गई थी। शव काफी फूला हुआ है। 
विज्ञापन
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की सुखना झील में रविवार को शव उतराता मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 साल है। शव काफी फूल चुका था। अंदाजा है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले हो चुकी थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे झील में लाश देखी गई। लाश झील के पीछे कोने तक पहुंच गई थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर मौके पर लेक चौकी पुलिस पहुंची और शव को झील से बाहर निकाल सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अब सेक्टर 3 थाना पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की, ये हादसा है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर झील में फेंका। पहले मृतक की पहचान करवाई जाएगी। 

28 मई को बोटिंग करते हुए लगा दी थी छलांग, सेना ने ढूंढा था शव 

28 मई को लुधियाना के साहनेवाल के नीरज कुमार नामक व्यक्ति ने बोटिंग करते हुए झील के सेंटर में पहुंचकर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नीरज घर से झगड़ा करके आया था। 29 मई को शव सेना ने झील में से ढूंढकर निकाला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें