घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आउटडोर स्टेडियम के समीप बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला। सुबह स्टेडियम में सैर करने गए लोगों ने शव देख कर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट नवीन जैरथ ने बताया कि आउटडोर स्टेडियम में सैर के दौरान चो किनारे सड़क पर से सैर कर आए एक बुजुर्ग ने उन्हें पेड़ से किसी का शव लटके होने के बारे में बताया।
इस पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान कुलदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मकान नंबर 1172, गली नंबर 9, बाबा बुद्ध जी नगर, रामा मंडी वार्ड 13, दकोहा, जालंधर के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे। इससे अनुमान है कि कुलदीप सिंह की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी मुनीश शर्मा थाना माडल टाउन की पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-