फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से 5 साल तक रेप, दो बार गर्भपात

Wed, 26 Nov 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक स्कूल की दसवीं की छात्रा ने पिता और कजिन पर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। देर शाम लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


साउथ सेक्टर की एएसपी उर्विजा गोयल के अनुसार लड़की की उम्र सत्रह साल है। नाबालिग ने बताया कि उसका पिता 12 वर्ष की उम्र से उससे लगातार रेप कर रहा है। पहले तो शर्म और डर के मारे उसने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

हद होने पर बीमार मां को बताया

आखिरकार पांच साल बाद हिम्मत कर उसने इसके बारे में अपनी बीमार मां को बताया। उसकी मां ने उसे कहा कि वह स्कूल प्रिंसिपल की मदद से एफआईआर दर्ज कराए। उसने यही किया।

उसने स्कूल प्रशासन की मदद से सेक्टर-36 थाने में अपनी शिकायत दी। नाबालिग ने बताया कि उसके पिता ने दो बार उसका गर्भपात भी करवाया। उसके एक कजिन ने भी मदद करने की बजाय उसके साथ रेप किया।

एएसपी उर्विजा गोयल ने बताया कि लड़की का मेडिकल करा दिया है। लड़की को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जाएगा। लड़की का पिता दिहाड़ीदार मजदूर है और उसके दो बेटियां और दो बेटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें