फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी ठगी से आप भी सावधान: बीमा कंपनी से बोल रहा हूं... एक नंबर बताना और खाते से निकल गए 8.16 लाख रुपये

Sun, 23 Jul 2023 12:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

साइबर थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के सौलधा गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सेवानिवृत कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया है। ठगों ने उसके पोते की एक पॉलिसी की किस्त ऑनलाइन भरने के संदेश भेजा और और उसका नंबर पूछकर खाते से आठ लाख 16 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जय सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी सौलधा तहसील बहादुरगढ जिला झज्जर ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है कि वह दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत है और उसने अपने पोते जीविश के नाम एक पॉलिशी मैक्स लाइफ में करवा रखी है। 17 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। 

उक्त व्यक्ति ने अपने आपको लाइफ इंशोरेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके पास एक संदेश आएगा। जिसका नंबर उसे बता दें और पॉलिसी की किस्त उनके खाते से कट जाएगी। उन्हें कही नहीं जाना पडे़गा। कुछ समय बाद उसके पास मोबाइल पर एक मैसेज आया जो उसने उस अंजान व्यक्ति की बातों में आकर उसे बता दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 17 व 18 जुलाई को करीब आठ लाख 16 हजार रुपये कट गए। साइबर थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें