सीटीयू बस व्यवस्था एवं ड्राइवरों की लापरवाही ने उन्हें एक बार फिर कानून के कटघरे में खड़ा कर दिया है। आज सुबह लोकल बस स्टैंड, सेक्टर-17 पर सीटीयू बस ने एक एक स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 8 बजे सेक्टर-17 बस स्टैंड पर सीटीयू की बस ने सड़क पार कर रही एक लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लड़की सड़क पर गिर गई और बस के अगले पहिए के नीचे कुचली गई।
लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की धनास की रहने वाली है। उसका नाम रजनी है और वह धनास के सरकारी स्कूल की छात्रा है।
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और बस चालक विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।