फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटे का नहीं देख पाता था दर्द, टैंक में डुबोकर मारा'

Thu, 23 Jan 2014 04:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिले में एक पिता ने अपने तीन साल के बेटे को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, हयातनगर में रहने वाले श्रीशैलम ने बताया कि उनके बेटे बाला मल्लेश को किडनी की एक गंभीर समस्या थी। उन्होंने कई डॉक्टरों के चक्कर काटे लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप

उन्होंने बताया कि बीमारी के कारण बेटा रोज दर्द से चिल्लाता रहता था। उसका इस तरह तड़पना देखा नहीं जाता था, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या का निर्णय लिया।

श्रीशैलम ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े चार बजे सोए हुए बेटे को गोद में उठाया और छत पर चले गए। पानी के टैंक का ढक्कन खोलकर उन्होंने बेटे को उसमें डुबो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े भाई की साली पर थी गंदी नजर, साले ने मार डाला!

घटना के बाद श्रीशैलम ने अपनी पत्नी को इसकी सूचनी दी तो वह जोर-जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को टैंक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और श्रीशैलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें