फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला CRPF जवान

Wed, 14 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पिंजौर का जवान कैंपस में एक पेड़ पर पगड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला। रंगरूट राकेश कुमार गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला था। दिसंबर में उसकी माता का देहांत हो गया था।
विज्ञापन


वह कुछ दिन बाद ट्रेनिंग पर जाने वाला था। मंगलवार की सुबह कैंपस के अंदर जंगल में पेड़ पर पगड़ी के फंदे पर राकेश का शव अन्य जवानों ने देखा तो इसकी सूचना सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों को दी।

इसके अलावा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर एसीपी कालका धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मौके का मुआयना किया। पुलिस के लिए राकेश कुमार (21) जिस पगड़ी से झूल रहा था वह पगड़ी कहां से आई यह अभी रहस्य बना है।
विज्ञापन


जब सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने बात नहीं की। अधिकारियों ने पत्रकारों को गेट पर ही रोक दिया और घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं जाने दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें