फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी चीमा की पत्नी के सवाल, क्रिस्पी के जवाब

Thu, 04 Sep 2014 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी (आईटी) गौतम चीमा पर छेड़छाड़ और पति को फंसाने के आरोप के बाद चीमा और कालोनाइजर दविंदर गिल की पत्नियों में अब वाकयुद्ध शुरू हो गया है। आईजी की पत्नी सुखमनी चीमा ने बुधवार दोपहर जब चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर क्रिस्पी खैहरा को लेकर सवाल उठाए, तो क्रिस्पी ने देर शाम प्रेस कांफ्रेंस कर उनके जवाब दिए।
विज्ञापन


क्रिस्पी ने फेज-9 में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि सुखमनी ने सवाल उठाया है कि क्रिस्पी ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन अभी तक उन पर पर्चा दर्ज नहीं किया गया है। क्रिस्पी ने कहा कि उसे मरने का शौक नहीं है। कुछ महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था।

एक महीना भी वह वैवाहिक जीवन सुख पूर्वक नहीं गुजार पाई थी। तभी से उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उनके पति को झूठे केस दर्ज करवाकर जेल भेज दिया गया। हालात ऐसे बने की उसे आहत होकर आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, परंतु सौभाग्य से वह बच गई।
विज्ञापन

पुलिस को क्रिस्पी ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा सुखमनी खुद एक महिला हैं। वह सोच सकती हैं कि एक महिला शादी के कुछ दिन बाद ऐसे कदम कब उठाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस उन पर केस दर्ज करती है, तो कानून के मुताबिक उन चारों पर भी मामला दर्ज होगा।

जिनके नाम उसने पुलिस को बयान में लिए हैं। क्रिस्पी ने कहा कि सुखमनी का दूसरा आरोप है कि उनकी शादी नहीं हुई है। उसका जवाब है कि मेरी शादी पटियाला में 30 अप्रैल 2014 को हुई है। शादी की फोटो भी उन्होंने मीडिया को दिखाए।

क्रिस्पी ने कहा कि 30 मार्च को उनके कार्ड छपे थे। जबकि मार्च 20 मार्च को शारीरिक छेड़छाड़ हुई थी। 23 मार्च को उसके मंगेतर के खिलाफ पर्चा दर्ज हुआ था। तीन अप्रैल को उसे परिवार के साथ विदेश जाना पड़ा। 26 अप्रैल को वापस लौटे। इसके बाद उसकी शादी हो गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कैलिफोर्निया गई थी।

आईजी से थे पारिवारिक संबंध

फेसबुक वाली फोटो पर उन्होंने कहा कि वह उनके भाई की है। इसकी सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी इमीग्रेशन कंपनी के बारे में भी बताया कि 2004 से 2013 तक वह कंपनी में रही। इसके बाद वह कंपनी से हट गई थी। इस दौरान यदि किसी के पैसे बनते हैं, तो वह उन्हें देने के लिए तैयार है। इस बारे में एसएसपी को भी बता चुकी हैं।

सुमेध गुलाटी की पत्नी मनिंदर ने बताया कि आईजी 26 अगस्त को फेज-1 थाने में रात को आए थे। वह पूरी तरह नशे में धुत थे। मैक्स वाले फुटेज पर भी उन्होंने सफाई दी। कहा कि मैक्स के अंदर का फुटेज देखा जाए। उससे आईजी की सारी हरकतों का पता चल जाएगा।

क्रिस्पी ने कहा कि आईजी अक्सर उनके घर आते रहते थे। उनके साथ अच्छे पारिवारिक संबंध थे। लेकिन बाद में वह अचानक दुश्मन बन गए। वरना वह पहले भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती थी।
विज्ञापन

सैन्य ‌अधिकारी की पत्नी ने भी खोला मोर्चा

वही निलंबित सेना अधिकारी अजय चौधरी ने खुद डॉयरेक्टर जनरल पुलिस पंजाब, आईजी पटियाला जोन, डीआईजी रोपड़ रेंज को मेल भेजकर सफाई दी है। वहीं, अजय की पत्नी हिमानी चौधरी ने मीडिया को ई-मेल भेजकर सारी सच्चाई बताने की कोशिश की है।

उनका आरोप है कि उनके पति को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। जबकि उनके परिवार द्वारा कालोनाइजर दविंदर सिंह, उनकी पत्नी क्रिस्पी खैहरा तथा सुमेध गुलाटी के खिलाफ दी गई शिकायतों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अजय चौधरी की पत्नी हिमानी चौधरी ने मीडिया को भेजे मेल में कहा है कि 26 अगस्त 2014 की रात थाना फेज-1 से पीओ सुमेध गुलाटी को उठाने में उनके पति पर गलत आरोप लगाया गया है।

मैक्स अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। उनके पति वहां पर नहीं थे। उस दिन अजय मोहाली में नहीं थे। बल्कि वह दिल्ली में थे। उसी रात नौ बजे वह दिल्ली से घर अंबाला के लिए निकले थे। इस बात की पुष्टि करनाल और पानीपत के टोल प्वाइंटस से भी हो जाएगी। उन्होंने दिल्ली बार्डर पर अपनी गाड़ी में सीएनजी गैस भी भराई थी।

इस दौरान उनके द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल फोन की टॉवर लोकेशन से भी इस बात का पता लगाया जा सकता है। हिमानी चौधरी का कहना है कि मंगलवार शाम अजय चौधरी पर शारीरिक छेड़छाड़ का जो मामला दर्ज कराया गया है।

वह पूरी प्लानिंग के तहत कराया गया है। ताकि वह दविंदर गिल और सुमेध गुलाटी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों को वापस ले लें। उन्होंने बताया कि दविंदर गिल के खिलाफ दो अन्य धोखाधड़ी के मामलों संबंधी शिकायतें दी गई थीं। लेकिन उन पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें