फिरौती लेकर टांगे तोड़ने वाले गिरोह ने पंजाब के बरनाला में एक बार फिर दस्तक दी है। पिछले कुछ माह में कई गणमान्य लोगों पर हमला किया जा चुका है लेकिन इन्हें अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
बुधवार को भी सुबह सब्जी लेने गए बरनाला निवासी पंकज कुमार पर अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल से बरनाला के एक अस्थि रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया गया।
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। बरनाला में कई माह से ऐसा गिरोह सक्रिय है जो फिरौती लेकर लोगों पर हमला करता है और उनकी टांगों पर वार करता है।