फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक को युवक से किराया मांगना महंगा पड़ा, जान पर बनी

Tue, 19 Apr 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ऑटो ड्राइवर पर मिर्च का छिड़काव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक ऑटो चालक को युवक से किराया मांगना महंगा पड़ गया। उसकी जान पर बन आई, अब पीजीआई में इलाज चल रहा है। हुआ यूं कि ऑटो वाले ने युवक से किराया मांगा। पहले तो युवक ने मना किया और बाद में आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कैंची से कई वार कर दिए। जिससे ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-15 के रहने वाले करन (22) के रूप में हुई है। सोमवार रात को ऑटो चालक गौतम ने पीजीआई के पास सवारी उतारी। इसके बाद वह अपने घर की तरफ आने लगा। सेक्टर 14/15 की लाइट पर करन उसके ऑटो में चढ़ा।

करन ने गौतम से कहा की उसे सेक्टर-24 तक छोड़ दे। सेक्टर 24 में छोड़ने के बाद जब गौतम ने करन से किराये के रुपये मांगे तो करन ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर गौतम ने सख्ती से पैसे देने को कहा तो आरोपी ने आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे पहले की गौतम कुछ समझ पाता आरोपी ने उस पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन


गौतम की छाती व बाजू पर कैंची से कई वार होने पर वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और आरोपी करन को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-24 चौकी की पुलिस ने गौतम को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया।

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी करन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश कुमार का कहना है कि इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी करन अपने साथ मिर्ची पाउडर और कैंची लेकर क्यों घूम रहा था।

कही वह किसी से लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुछ समय पहले सफाई का काम करता था। अभी वह कुछ महीनों से बेरोजगार था। आरोपी का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें