फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार का सामान फेंकने व मारपीट के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
किराएदार के घर घुसकर मारपीट करने व सामान बाहर फेंकने के आरोप में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामदरबार निवासी निजामुदीन और उसके बेटे यूनुस के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता किरण देवी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे यूनुस उनके कमरे में आया और धमकी देते हुए बोला कल सुबह तक कमरा खाली कर दो। उसके साथ और भी लोग थे। तभी उन्होंने उनका सामान उठाकर बाहर फेंकना शुरू कर दिया।

उस समय महिला के साथ उसकी बेटी ही थी घर पर। महिला के साथ उन्होंने हाथापाई भी की। जिसमें महिला को मामूली चोटें भी आई। इसी बीच महिला की बेटी ने 100 नंबर पर कॉल कर वारदात की सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर थाना पुलिस पहुंची। जिसके बाद महिला का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों बाप बेटे को मारपीट करने व धमकाने की धारा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें