फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में शिअद सरपंच की गोली मार हत्या

Tue, 28 Oct 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते हरिंद्रा नगर में गांव बीहलेवाला के सरपंच की हत्या कर दी गई। सरपंच बलदेव सिंह टैणी सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


गली के मोड़ पर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और सरपंच पर रिवॉल्वर से तीन गोलियां दाग दीं। कोतवाली पुलिस ने सरपंच के पिता, भाइयों, भतीजों समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरपंच बलदेव सिंह पिछले कुछ साल से अपनी पत्नी व ब्लॉक समिति की पूर्व सदस्य रूपिंदर कौर समेत परिवार के साथ फरीदकोट शहर में रह रहा था। हरिंद्रा नगर स्थित घर से सोमवार को वह पत्नी के साथ घर से बाजार के लिए निकला। गली के मोड़ पर पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और पता पूछने लगे।
विज्ञापन


इतने में एक युवक ने रिवॉल्वर निकाल सरपंच की गर्दन पर गोली मारी। उसके नीचे गिरते ही सिर पर दो गोलियां मारीं और भाग निकले। गंभीर रूप से घायल हुए सरपंच बलदेव सिंह टैणी को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को दिए बयान में सरपंच की पत्नी रूपिंदर कौर ने इस घटना के पीछे अपने पारिवारिक सदस्यों का हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस ने सरपंच के पिता राम सिंह, भाई हवलदार हरदेव सिंह व केवल सिंह, चचेरे भाई फतेह सिंह सेखों, भतीजे कर्णवीर सिंह सेखों, अमनदीप सिंह समेत शिअद नेता डिंपी समरा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विवादों से रहा गहरा रिश्ता
फरीदकोट। हरिंद्रा नगर में गोलीकांड का शिकार हुए सरपंच बलदेव सिंह टैणी का विवादों के साथ गहरा रिश्ता रहा है। जमीन के मामलों में कई लोगों के साथ उस पर केस चल रहा था और कुछ समय पहले सादिक पुलिस ने भी उसे चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के आरोप में भी गिरफ्तार किया था। इस घटना को किसी जमीन विवाद से ही जोड़ कर देखा जा रहा था लेकिन उसकी पत्नी के बयान ने इस पारिवारिक कलह करार दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसका अपने परिवार के साथ भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें