फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाने से मना किया तो खौफनाक कदम उठाया

Sat, 10 Jan 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी ने चाय बनाने से मना कर दिया तो युवक ने इतना खौफनाक कदम उठाया कि आप भी सिहर उठेंगे जानकर। घटना गांव गांगटान में हुई। भाभी ने चाय बनाने से मना कर दिया तो युवक ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गांव में घेराबंदी करके युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने सारी बात पुलिस को बता दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को युवक को अब अदालत में पेश किया जाएगा।

उपचार के दौरान मौत हो गई

पुलिस ने बताया कि गांव गांगटान निवासी 26 वर्षीय पूनम पत्नी आशीष बीते बृहस्पतिवार की दोपहर को खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब वह घर पर पहुंची, तभी अचानक उसके देवर विकास ने उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए।

पूनम के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के पिछले हिस्से में मौजूद उसके सास और ससुर वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। परिजनों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान पूनम की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी देवर विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। पुलिस की टीम ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी विकास ने खुलासा किया कि उसने अपनी भाभी पूनम को चाय बनाने के लिए कहा था। पूनम ने चाय बनाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पूनम खेतों में पशुओं का चारा लेने चली गई। पुलिस ने बताया कि चार लेकर जैसे ही पूनम घर पहुंची, तो विकास ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें