हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव में बुधवार की शाम घेर में पशु बांध रही विवाहिता के साथ उसी गांव के ही चार लोगों ने बंदूक के बल पर पर बलात्कार किया।
विवाहिता के चीखने पर बचाने आए ग्रामीणों को भी आरोपियों ने बंदूक दिखाकर भगा दिया। पीड़िता की ओर से चार को नामजद कराते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी फरार बताए जाते हैं।
बता दें गांव निवासी महिला के परिवार के एक सदस्य के बीमार होने पर परिजन उसे सिकंदराराऊ लेकर आए। यह महिला घर पर अकेली रह गई थी।
चीख सुनकर पहुचे लोग, बंदूक दिखाकर भगाया
बुधवार शाम को घेर में पशु बांध रही थी। तभी गांव के चार लोगों ने उस घेर में जाकर दबोच लिया और बंदूक के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार सुनकर कुछ लोग उसे बचाने भी आए, लेकिन आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उन्हें डरा कर भगा दिया। इसके बाद चारों भाग गए।
रात्रि में जब परिजन गांव पहुंचे तो महिला ने उन्हें आपबीती सुनाई। परिजन रात्रि में ही पीड़िता को लेकर कोतवाली आए और पुलिस को पूरी बात बताई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों के घर पर दबिशें दीं, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। इस मामले में राजू, वीरपाल, जयंती और अनिल को नामजद किया गया है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।
गैंगरेप के चलते हो चुका है बवाल
गौरतलब है कि गैंगरेप को लेकर पिछले वर्ष नगर में बवाल हुआ था। पुलिस की लापरवाही के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे। घंटों कोतवाली पर पथराव और आगजनी की थी।
पुलिस ने इसमें कई राउंड फायर कर भीड़ को नियंत्रित किया था। मामले को लेकर पुलिस ने कई आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई भी की थी। नगर का बाजार भी कई दिन तक बंद रहा था। मामला तब और बिगड़ गया, जब गैंगरेप पीड़ित युवती ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुदकुशी कर ली।
बता दें कि अमरोहा में भी मंगलवार रात कुछ लोगों मे तमंचे की नोक पर एक युवती को अगवा किया था और फिर उसके साथ गैंगरेप किया।
पढ़ें-स्कूल में सेक्स स्कैंडल, करोड़ों में खरीदते थे 'वर्जिन' लड़की
पढ़ें- तमंचे की नोक पर गैंगरेप, मुंह में ठूंसा कपड़ा
पढ़ें- नर्स ने किया बेहोश, अस्पताल में छात्रा से गैंगरेप