युवती के परिजनों ने एक अप्रैल को लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत में बताया था कि उनकी 18 साल की बेटी घर से लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया
सरपंच ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव की बणी में स्थित मढ़ी में एक लड़का और लड़की फांसी लगा लिए हैं। जाकर देखा तो शव गांव के 25 वर्षीय लड़के और 18 वर्षीय लड़की के थे। दोनों एक ही परिवार और आपस में चचेरे भाई-बहन थे।
युवक और युवती के पिता के बयान पर कार्रवाई की गई है। दोनों एक ही परिवार से थे और एक अप्रैल से लापता थे। ऐसा लगता है कि शर्म की वजह से उन्होंने जान दे दी है। ऑनरकिलिंग की आशंका नहीं है। - मनीराम, एसआई, जांच अधिकारी