फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग शादीशुदा थे दोनों, पनपा प्यार और नतीजा खौफनाक

Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
विज्ञापन
विवाहेत्तर संबंधों पर बनी फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' की तरह हर प्रेमकहानी का अंत खुशनुमा नहीं होता। कुछ खौफनाक होते हैं। ऐसा ही हुआ, पटियाला में। पंजाब के बरनाला में पार्क में एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उनकी कमी यही थी कि वे दोनों घटना अनुसर आज करीब 12बजे स्थानीय शहीद भगत सिंह पार्क में दोनों प्रेमी इक्ट्ठे मिले और आपस में मिलकर कोई जहरीली चीज निगल ली। दोनों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से दोनों को नाजुक हालत के चलते राजिंदरा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

दोनों अलग अलग जगह शादीशुदा थे

बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
थाना प्रभारी जसवीर कौर ने बताया कि प्रेमी सुखविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह व प्रेमिका अलग अलग जगह शादीशुदा थे, जिनका आपस में प्रेम सबंध बना हुआ था। दोनों शादी करना चाहते थे, इसी परेशानी के चलते दोनों ने स्थानीय शहीद भगत सिंह पार्क में बैठकर जहर निगल लिया।

लोगों ने उन्हें तड़पते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चला है, क्योंकि दोनों ब्यान देने के काबिल नही थे। दोनों ने राजिंदरा अस्पताल पटियाला में दम तोड़ा। वहीं, अ​भी तक दोनों के परिजनों में से कोई भी नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें