फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहरः खेत में मोटर से लटकते मिले युवक-युवती के शव, डेढ़ महीने से लापता थे दोनों

Sat, 07 Sep 2019 05:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
पिछले करीब डेढ़ महीने से लापता दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग आंसरों चौकी के अधीन आते एक गांव में मोटर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार राहों निवासी महिला के परिवार ने जुलाई में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस दौरान परिवार को पता चला कि उनकी रिश्तेदारी में से एक नौजवान भी लापता है।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। शुक्रवार को आंसरों पुलिस को सूचना मिली कि गांव एडीबी परागपुर में खेतों में एक मोटर से दो शव लटक रहे हैं। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि महिला वही है, जो राहों से कुछ समय पहले से लापता थी। पुलिस के अनुसार मृतक परगापुर का है और मृतका उसकी भाभी की बहन है। दोनों में प्रेम संबंध थे।

मृतक महिला के 2 बच्चे हैं। डीएसपी जतिंदरजीत सिंह व आंसरों चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाकी परिवार की ओर से जो भी शिकायत लिखवाई जाएगी, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें