फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से घर से लापता प्रेमी जोड़े ने होटल में की खुदकुशी, मरने से पहले युवती ने भाई से की बात

Wed, 25 Dec 2019 10:23 PM IST
खुशबू गोयल अमित, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले लापता प्रेमी युगल ने मंगलवार रात शहर के कानोड़ गेट स्थित एक होटल के कमरा नंबर 103 में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद युवती ने अपने भाई को फोन कर इस संबंध में जानकारी दी। देर रात पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला। सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। मामले में फिलहाल सामान्य कार्रवाई की गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि शहर के कानोड़ गेट स्थित होटल में ठहरे प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर कार्रवाई शुरू की।

मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर दोनों की पहचान सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक 26 वर्षीय व करीब 28 वर्षीय युवती के रूप में की गई। सूचना के बाद दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर से घर से थे लापता

पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों 20 दिसंबर से घर से लापता थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दे रखी है। लापता होने के बाद से दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन दोनों परिजनों से बचते फिर रहे थे।

मंगलवार दोपहर को ठहरे थे होटल में

जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल मंगलवार को दिन में करीब एक बजे शहर के कानोड़ गेट स्थित एक होटल में ठहरे थे। दोनों एक-दूसरे को दंपती बताया था। दोनों को होटल का कमरा नंबर 103 अलॉट किया गया था। 

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक विवाहित था और उसके एक साल का बेटा भी है। रात को दोनों ने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद लड़की ने लड़के के फोन से अपने भाई को फोन कर जहर खाने की जानकारी दी। 

युवती की जनवरी में होनी थी शादी

युवक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। वहीं युवती की शादी जनवरी में होनी थी। इसके चलते ही दोनों घर से फरार हुए थे। करीब छह माह पहले भी दोनों एक साथ घर से भाग चुके थे। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था और लड़के के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। लेकिन बाद में लड़की ने अपनी मर्जी से साथ जाने का बयान दिया तो मामला सुलझ गया था। 
होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई की है।  -धर्मबीर, प्रभारी गोकलगेट पुलिस चौकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें