फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: औलाद न होने पर बुजुर्ग दंपती ने की खुदकुशी, फोन पर कहा- अब अलविदा कह रहे हैं

Tue, 06 Sep 2022 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मृतक व्यक्ति के भाई सतीश कुमार ने बताया कि भूषण कुमार पहले मुंबई में रहते थे और करीब दो-ढाई माह पहले बठिंडा में आकर रहने लगे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में परसराम नगर स्थित संधू सीमेंट स्टोर वाली गली-3 में एक किराये के मकान में रहने वाले दंपती ने सोमवार देर रात को सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। दंपती के रिश्तेदारों का कहना है कि औलाद न होने के कारण वह मानसिक परेशान थे।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सोनीपत (हरियाणा) निवासी 61 वर्षीय भूषण कुमार और 60 वर्षीय पत्नी रितु के तौर पर हुई। दंपती मौजूदा समय में बठिंडा के परसराम नगर स्थित संधू सीमेंट स्टोर वाली गली-3 में रहता था। 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक दंपती के रिश्तेदारों ने बताया कि भूषण कुमार ने सल्फास खाने के बाद फोन किया था वे जिंदगी को अलविदा कह रहे हैं। मृतक व्यक्ति के भाई सतीश कुमार ने बताया कि भूषण कुमार पहले मुंबई में रहते थे और करीब दो-ढाई माह पहले बठिंडा में आकर रहने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें