फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और युवती ने सल्फास खाया

Sat, 04 Oct 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मलोट (मुक्तसर) के एक गांव उड़ांग में एक युवक और युवती ने सल्फास की गोलियां खा ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के सल्फास खाने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव उड़ांग का निवासी लखविंदर सिंह (18) पुत्र के शव सिंह शुक्रवार सुबह नौ बजे गांव की ही युवती (18) के घर गया। जहां दोनों ने सल्फास खा लिया। लड़की के घर के लोग कहीं बाहर गए हुए थे।

करीब बारह बजे उसके पिता और अन्य परिजन घर लौटे तो उन्हें दोनों के सल्फास खाने का पता चला। परिजन तुरंत दोनों को गांव में स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां से दोनों को हालत गंभीर होने के चलते मुक्तसर के आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देर रात करीब बारह बजे सुनीता ने दम तोड़ दिया। जबकि लखविंदर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार दोनों एक ही जाति से संबंधित हैं। थाना सदर मलोट के एएसआई वीरा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें