पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
एक मोटर साइकिल पर दो नौजवान नाका के पास पहुंचे तो पुलिस पार्टी ने उन्हें रोका। इस पर बाइक के पीछे बैठे तस्कर बेअंत सिंह ने पिस्तौल निकाल कर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और तुरंत दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक-एक किलो हेरोइन के चार पैकेट के साथ एक छोटा पैकेट 230 ग्राम का मिला ।
बाजवा ने बताया कि इस बात की जांच हो रही है की यह तस्कर कब से इस धधे में शामिल है। अब तक कितनी खेप डिलीवर कर चुके है। हेरोइन की खेप पंजाब के किन शहरों में पहुंचाया जाना था। दोनों तस्कर पर पहली बार गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस का मानना है कि हेरोइन की खेप चंडीगढ़ व मुंबई में भी सप्लाई की जाती रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।