250 ग्राम हेरोइन के संग चार गिरफ्तार
उधर, फिरोजपुर में पुलिस ने ढाई सौ ग्राम हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उक्त आरोपी नशेड़ियों को हेरोइन बेच रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर जीरा पुलिस ने गांव चब्बा में दबिश देकर आरोपी लवजोत सिंह को काबू किया, तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव शेर खां में दबिश दी। वहां से आरोपी सागर को 115 ग्राम हेरोइन व कंप्यूटरीकृत तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। यह हेरोइन बेचने का धंधा करता है। इसके अलावा थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गांव सांदे हाशम से गुजरने वाली नहर के पुल के पास से आरोपी अमरजीत सिंह को काबू किया, तलाशी लेने पर उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसी तरह थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस अड्डा शेर खां से आरोपी सुमीत निवासी शेर खां को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
लुधियाना: 400 ग्राम अफीम के साथ एक काबू, पूछताछ में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अफीम की खेप लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाले आरोपी को एंटी नारकोटिक्स की टीम ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को आत्म पार्क पुल के नीचे से काबू कर उसके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मॉडल टाउन थाने में धूरी लाइन स्थित अब्दुल्लापुर बस्ती के कमला नगर निवासी जसविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टीम ने आत्म पार्क पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अफीम तस्करी का धंधा करता है।
पुलिस ने आरोपी को अफीम तस्करी करते हुए काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से अफीम मंगवाता है। वह आधे रास्ते खुद जाता है और आधे रास्ते तस्कर उन्हें अफीम सप्लाई करने आता है। वह कभी ट्रेन तो कभी बस के जरिये एक दूसरे से संपर्क कर मिलते थे। इसके अलावा आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति के लिए ही अफीम तस्करी का धंधा करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आकर फिर से अफीम तस्करी का धंधा करने लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह अफीम किस व्यक्ति से लाकर किन लोगों को आगे सप्लाई करता है।