फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में क्लर्क 10 हजार रिश्वत लेते धरा

Mon, 20 Oct 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला विजिलेंस ब्यूरो ने नगर काउंसिल में तैनात एक क्लर्क को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी काउंसिल कार्यालय में ही रिश्वत ले रहा था। इसके अलावा क्लर्क के घर में भी विजिलेंस की टीम ने छापामारी करके देर रात तक छानबीन की।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व कर रहे पटियाला विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सुनाम निवासी प्रितपाल ने उन्हें शिकायत दी कि सुनाम नगर काउंसिल में तैनात क्लर्क सतपाल राम उर्फ सत्ती, नक्शा पास करवाने के एवज में उनसे 35 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। बाद में सौदा दस हजार रुपये में तय हो गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर विजिलेंस ने मारा छापा

विजिलेंस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत काउंसिल कार्यालय में दबिश की और सतपाल राम को कार्यालय में ही दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ट्रैप के दौरान सरकारी गवाह के रूप में वाटर सप्लाई विभाग के जेई विजै सिंह और जेई कुलविंदर सिंह उनके साथ थे। इस दौरान इंस्पेक्टर परमजीत कुमार व एसआई दविंदर सिंह, जगतार सिंह, परमिंदर सिंह और प्रितपाल सिंह ने क्लर्क के घर में छापामारी करके छानबीन की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें