फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः बिना मास्क लगाए सड़कों पर निकल रहे लोग, चरखी दादरी में दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 05:04 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चरखी दादरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है और लोग बिन मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे हैं, जिनके खिलाफ पुलिस भी सख्त रवैया अपना रही है। वीरवार देर शाम सिटी थाना पुलिस ने बिन मास्क लगाए सड़क पर घूम रहे दपंती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के गांव पोरसा व बड़ा गांव के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ सिटी थाने में डिजास्टर मैनजमेंट एक्ट सहित 188, 269, 270 व 271 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में सरकार और जिला प्रशासन ने लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन बार-बार हिदायत दे रहा है कि बेहद जरूरी काम होने पर हीलोग घरों से बाहर निकलें। इस दौरान मास्क का प्रयोग अवश्य करें। लेकिन प्रशासन की हिदायतें नजरअंदाज करना तीन प्रवासी लोगों को भारी पड़ गया। मास्क का प्रयोग न करने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें