फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पाल ढाबा के वर्कर की चेहरे और सिर पर वार कर हत्या, साथी हिरासत में

Tue, 21 Apr 2020 12:08 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सेक्टर-27सी स्थित पाल स्वीट एंड डेयरी ढाबा में काम करने वाले एक व्यक्ति के चेहरे और सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अर्जुन (38) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात को कहीं और अंजाम देकर शव को यहां फेंक दिया गया। 

विज्ञापन


सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सुबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने शक के आधार पर अर्जुन के साथी बुद्धि लाल उर्फ गुल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 27सी स्थित बूथ नंबर 19/7 के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल, सब इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह समेत टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में व्यक्ति मजदूर लग रहा था। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और वीडियोग्राफी कर सुबूत इकट्ठा किया। 
विज्ञापन


पुलिस की अलग-अलग टीम मार्केट के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुट गई। साथ ही पुलिस ने मृतक की फोटो भी सभी थानों में भेज दी ताकि मृतक की पहचान हो सके। काफी देर बाद बाद सामने आया कि मृतक का नाम अर्जुन है और वह सेक्टर- 27 सी के पाल स्वीट एंड डेयरी ढाबा में काम करता है। इसके बाद पुलिस ने पाल ढाबा के मालिक अनुराग का बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन

फुटेज से हुआ मामले का खुलासा

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। फुटेज से साफ हुआ कि एक संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए सुबह 4.28 बजे अर्जुन के शव के साथ कुछ छेड़छाड़ कर रहा है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर पाल ढाबा मालिक से संदिग्ध की पहचान करवाई। इसके बाद सामने आया कि उनकी दुकान पर काम करने वाला बुद्धि लाल उर्फ गुल्लू दुकान से गायब है। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात को कहीं और अंजाम देकर शव को मार्केट की बूथों में फेंक गया है।

मोबाइल लोकेशन से बुद्धि लाल तक पहुंची पुलिस
वारदात के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि अर्जुन के पास मोबाइल था, जोकि अभी उसके पास से गायब है। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन के मोबाइल नंबर को लोकेशन ट्रेस करने पर लगाया। मोबाइल की लोकेशन सेक्टर 28 में थी। पुलिस दबिश देने मोबाइल लोकेशन पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पाया कि मोबाइल बुद्धि लाल उर्फ गुल्लू के पास है। पुलिस ने बुद्धि लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

जांच में सामने आया कि बुद्धि लाल उर्फ गुल्लू मूलरूप से उत्तरप्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है और वह पिछले दो साल से ढाबे में काम कर रहा है। अर्जुन भी ढाबे पर काफी समय से काम कर रहा था। खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो सका कि हत्या की वारदात को किसने अंजाम दिया है। देर रात तक पुलिस बुद्धि लाल से पूछताछ करने में जुटी रही।

कर्फ्यू में शहर में दूसरी हत्या
बता दें कि बीते 30 मार्च को सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में मोबाइल नहीं लौटाने पर बड़े भाई अमन ने छोटे भाई अभिषेक राणा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। कर्फ्यू के दौरान सेक्टर-26 थाना के अंतर्गत यह दूसरी हत्या हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें