फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, यहां देखें- कौन-कौन से पेपर हुए रद्द

Thu, 19 Mar 2020 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीस मार्च से लेकर 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस दौरान दसवीं और 12वीं के करीब 13 विषयों के पेपर रद्द किए गए हैं। बोर्ड की तरफ से यह फैसला सरकार के आदेश पर लिया गया है। परीक्षाओं का नया शेडयूल बाद में जारी किया जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध सारे आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों व केंद्र सुपरिटेंडेंट को भेज दिए है। जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय में कक्षा पांचवीं से आठवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होनी थी। जबकि दसवीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं होनी थी। लेकिन बोर्ड अधिकारी भी बच्चों की सेहत से खिलवाड़ नहीं करना चाहते है। सरकार द्वारा यह सारी प्रक्रिया सीबीएसई की तर्ज पर की जा रही है। हालांकि इससे एक बात तो साफ है कि इस बार रिजल्ट में थोड़ी देरी जरूर होगी। 

जिक्रयोग है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली दसवीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल सात लाख के करीब छात्र अपीयर होते हैं। जबकि 5वीं और आठवीं में करीब पांच लाख छात्र अपीयर होते हैं। कोरोना के चलते यह सारी व्यवस्था की गई है।

दसवीं कक्षा के यह पेपर हुए रद्द
  • बीस मार्च    अंग्रेजी
  • 23 मार्च       साइंस
  • 24 मार्च      पंजाबी बी, पंजाब का इतिहास व सभ्याचार
  • 25 मार्च      सामाजिक विज्ञान
  • तीस मार्च      गणित
  • 31 मार्च      संगीत वादन
12वीं कक्षा के पयर पेपर हुए रद्द
  • बीस मार्च   फिजीक ल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स
  • 21 मार्च      होम साइंस
  • 23 मार्च      गणित
  • 24 मार्च    म्यूजिक तबला
  • 25 मार्च     इकोनामिक्स, फैंडामेंटल्स ऑफ ई बिजनेस
  • 26 मार्च    कंप्यूटर साइंस
  • 30 मार्च   फिजिक्स, बिजनेस स्टडीज, फिजिक्स
विज्ञापन

स्कूली परीक्षाएं स्थगित, टीचिंग स्टाफ को भी छुट्टी पर भेजा

पंजाब में स्कूली परीक्षाओं को स्थगित करने के साथ ही 31 मार्च तक अध्यापकों को भी छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि परीक्षाएं स्थगित करने के साथ ही सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ को 31 मार्च तक छुट्टी पर भेजा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के तहत पूरा सहयोग कर रहा है और जरूरत पड़ने पर स्कूलों की इमारतों को आइसोलेशन वार्डों में बदलने के लिए खाली किया जा सकता है। 

उधर, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने कहा है कि स्कूलों में जिन कक्षाओं की परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनके पेपर जांचने का काम अब अध्यापक घर बैठकर ही करेंगे और विभाग द्वारा समय-समय पर जारी होने वाली हिदायतों के अनुसार घर से काम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी पेपर जांचने के लिए लगाई गई है, वह उत्तर-पुस्तिकाएं अपने घर ले जाकर उनका मूल्यांकन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें