फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सऐप की वजह से शुरु हुआ विवाद, दो गुटों में चल गई गोली

Sun, 14 May 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना जीरा के अंतर्गत आने वाले गांव हरदासा में वाट्सऐप पर फोटो डालने की रंजिश को लेकर दो गुटों में गोली चल गई। इससे एक युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद कर आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इंद्रजीत सिंह निवासी मल्लू वाला थाना जीरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी कार से घरेलू काम के लिए तलवंडी भाई की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आरोपी बलदेव सिंह, परविंदर सिंह व गुरप्रीत कौर समेत आठ लोगों ने उसकी कार के आगे अपनी कार खड़ी कर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसे मारने के लिए फायरिंग की, जो उसकी कार में लगी और कार के शीशे टूट गए।

इंद्रजीत ने बताया कि वाट्सऐप पर उसने फोटो डाली थी, इसी बात को लेकर आरोपियों के साथ उसका विवाद चल रहा था। आरोपी उससे उसका मोबाइल फोन व दस हजार रुपये छीन कर ले गए। उधर, थाना जीरा पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें