चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के मामले में एएसआई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने बयान दर्ज कराए। उसने अपने बयान में कहा कि एएसआई ने उसके बाल खींचकर थप्पड़ लगाया था। पीड़ित ने अपने बयान में आरोपी एएसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले के जांच अधिकारी एएसपी साउथ नवदीप बराड़ ने बताया था कि पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा था कि पीड़ित अपने बयान दर्ज करवाने नही आ रही है। गौरतलब हो कि कुछ ही दिनों पहले सरेआम मां-बेटी को थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित महिलाओं को विभाग ने जांच ज्वाइन करने के लिए समन भेजा है। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी और आरोपी एएसआई के बयान भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ध्यान रहे कि प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया था कि हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के सामने उनका ऑफिस है। रविवार को दोपहर अचानक चंडीगढ़ के कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और मां-बेटी से बहस करने लगे। लोगों को कुछ समझ आता कि एक एएसआई मारपीट मां-बेटी को धक्के मारने लगा और थप्पड़ मारते हुए थाने ले गया। हालांकि बाद में एएसआई ने आरोपों को निराधार बताया था।
गौरतलब है कि हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के मामले में मां-बेटी से बदसलूकी करने वाले आरोपी एएसआई का विडियो वायरल हुआ था। मामले में पड़ोसी राजेश ने थाना पुलिस को शिकायत दी थी। वायरल विडियो के साथ अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने एएसपी साउथ नवदीप बराड़ को एसएसआई के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए थे। हालांकि, एसएसपी का आदेश जांच अधिकारी एएसपी के पास आठ दिन के बाद पहुंचा था।
थाना पुलिस के द्वारा बुलाए जाने पर मै अपनी बेटी के साथ जाकर अपना बयान दर्ज करवाया है। इस दौरान पूरी घटना हमने पुलिस को बताई है। किस तरह से एएसआई ने हमारे साथ मारपीट की थी।
- पीड़ित महिला, हल्लोमाजरा