रिश्वत लेते पकड़े गए आयकर विभाग के अधिकारी राकेश जैन की जब्त संपत्ति को अदालत के आदेश के बावजूद रिलीज न करने के मामले में सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने सीबीआई को अवमानना का नोटिस जारी किया है।
अदालत ने मामले में सीबीआई को 21 मार्च के लिए जवाब देने के आदेश जारी किए है। सेक्टर 22 के प्रापर्टी डीलर अशोक अरोड़ा ने छह फरवरी 2013 को सीबीआई को शिकायत दी थी कि आयकर अधिकारी राकेश जैन टैक्स बचाने में राहत पहुंचाने के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये मांग रहे है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने सेक्टर 22 स्थित घर पर ट्रैप लगाकर राकेश जैन को पचास हजा रुपये लेते काबू किया था।
राकेश जैन के घर से दो सोने की ब्रिक्स, 23 लाख रुपए नकगी, और बैक लॉकर से दो सोने की ईट समेत गहने बरामद किए थे।