फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MRP से अधिक ली शराब की कीमत, देना होगा मुआवजा

Thu, 26 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
11 साल से न्याय के ‌ल‌िए भटक रही है पीड़‌िता - फोटो : Demo
विज्ञापन

विज्ञापन
एमआरपी से अधिक शराब की कीमत वसूल करने पर उपभोक्ता फोरम ने 21 सेंचुरी एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने 21 सेंचुरी एडवाइजर्स को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता
से अधिक ली गई 50 रुपये की राशि वापस करे।

ह्रासमेंट और मानसिक प्रताड़ना के लिए पांच हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 चंडीगढ़ ने दिया
विज्ञापन

है। शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह गिरि निवासी सेक्टर-22बी चंडीगढ़ ने सेक्टर-10 चंडीगढ़ स्थित 21 सेंचुरी एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, लीकर शॉप और बंगलुरू स्थित यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता में शिकायत
दी थी।

शिकायतकर्ता ने फोरम को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने 21 सेंचुरी एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड से रॉयल चैलेंज और टीचर्स व्हिस्की क्रमश: 350 और 1200 रुपये में 15 जुलाई, 2015 को खरीदी थी। उन्होंने फोरम को
विज्ञापन

बताया कि शराब की एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) 300 रुपये थी, जबकि उनसे 350 रुपये लिए गए।

उन्होंने ओवरचार्जिंग का मुद्दा उठाया, लेकिन उनके पैसे वापस नहीं किए गए। गिरि ने उसी दिन लीगल नोटिस भी भेजा,लेकिन अधिक ली गई राशि वापस नहीं की गई। 21 सेंचुरी की ओर से उपभोक्ता फोरम में पक्ष न रखने पर फोरम ने एकतरफा (एक्सपार्टी) करार दिया है। जबकि यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें