फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज रिश्ते से परेशान हवलदार ने पत्नी को गोली मारी

Fri, 23 May 2014 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नायब कोर्ट बुढलाडा सिटी थाने में तैनात हवलदार ने थाने से चोरी छुपे लाई कारबाईन से अपनी पत्नी सुखजीत कौर पर गोली चला दी। इस हादसे में उसकी पत्नी के साथ उसकी भाभी कमलेश कौर भी जख्मी हो गई।
विज्ञापन


दोनों को जख्मी हालत में बरेटा के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में बरेटा पुलिस की तरफ  से उसके खिलाफ  धारा 307 और असलाह एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी हवलदार वीरा सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुखजीत कौर और उसकी भाभी कमलेश कौर के किसी व्यक्ति के साथ संबंध थे। इसी बात को लेकर वह परेशान रहता था और घर में अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था।
विज्ञापन


इसी से तंग आकर शुक्रवार सुबह जब उसके बच्चे स्कूल गए थे तो उसने अपनी पत्नी सुखजीत कौर पर गोली चला दी। गोली सुखजीत कौर की टांग में लग गई और साथ खड़ी उसकी भाभी के हाथ में भी चोट आई।

दोनों को गंभीर हालत में पटियाला भेज दिया गया। बरेटा पुलिस की तरफ से आरोपी हवलदार के खिलाफ धारा 307 और असलाह एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है, वहीं हादसे में इस्तेमाल की गई कारबाईन हवलदार बुढलाडा सिटी थाने से चोरी छिपे लाया था, जिसके संबंध में बुढलाडा थाने में अलग मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें