फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन विवाद में अकाली जिला प्रधान के बेटे ने दागीं गोलियां, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Thu, 25 Jun 2020 12:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब के गांव छोटी चनारथल में पंचायती जमीन को लेकर अकाली-कांग्रेसी कार्यकर्ता उलझ गए। इस दौरान अकाली दल के जिलाप्रधान के बेटे ने कांग्रेसियों पर फायरिंग झोंक दी। इस हमले में कांग्रेसी कार्यकर्ता कुलविंदर सिंह किंदा की मौत हो गई, जबकि कांग्रेस सरपंच समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया है। एक गंभीर घायल को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अमनीत कौंडल आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस हमलावरों के ठिकानों पर छापे मार रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कांग्रेस सरपंच के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई थी। गोली चलाने वाला शिरोमणि अकाली दल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह चरनाथल का बेटा बताया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिविल अस्पताल में इलाजरत सुखविंदर सिंह पुत्र पाल सिंह, सरपंच गुरबाज सिंह राजू पुत्र सुखदेव सिंह, वरिंदर सिंह पुत्र चरन सिंह, जगतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी चनारथल छोटी ने बताया कि गांव की शामलात जमीन के विवाद को लेकर अकाली नेताओं ने उन पर हमला कर दिया। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में डॉ. जीवन ज्योति ने बताया कि सुखविंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें