फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड को मिली धमकी, कहा- सूरी गया है, अब तू तैयार रह

Sun, 06 Nov 2022 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गुरसिमरन मंड ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही के चलते ही पहले मूसेवाला और अब सूरी को मार दिया गया। अब आतंकी मेरे पीछे लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मौत हुई तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा मजबूत करें और धमकी देने वालों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद लुधियाना में कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस नेता मंड को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने विदेशी मोबाइल नंबर से फोन व व्हाटसएप पर धमकी दी है। मंड ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन


मंड ने बताया कि उन्हें पिछले महीने 21 और 22 अक्तूबर को भी धमकी दी गई थी। कांग्रेस नेता मंड ने बताया कि उसे भेजे गए मैसेज में लिखा है कि तेरा समय आ गया है। तू अब अपने रब को याद कर ले। अब तेरी बारी है। तू बहुत बोल लिया है। अब सूरी गया, तू तैयार रह। तेरे पीछे लगा हूं, तू कितने दिन जिंदा रहेगा। तेरे सिर में गोली मारेंगे, चाहे जितनी सुरक्षाकर्मी ले लें। 

गुरसिमरन मंड ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले भी धमकियां दी जा रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उनकी सुरक्षा में 55 वर्ष से अधिक की उम्र के पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा में लापरवाही के चलते ही पहले मूसेवाला और सूरी को मार दिया गया, अब आतंकी उसके पीछे लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मौत हुई तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा मजबूत करें और धमकी देने वालों को गिरफ्तार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें