फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेशर्म' बहन, लिफ्ट देकर भाई से लुटवा दी सहेली की आबरू

Thu, 11 Jun 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन ने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने भाई से ही अपनी सहेली की आबरू लुटवा दी। मामला, बठिंडा का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी सगी बहन की सहायता से लिफ्ट देने के बहाने दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी व उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ जून की शाम को वह अपने घर से पैदल ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसकी पहचान की एक लड़की ने उसे आवाज दी। उस समय लड़की अपने भाई कर्मजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी। उसने उसे लिफ्ट देने की बात कही।

इसके बाद पीड़िता मोटरसाइकिल पर बैठ गई। आरोपी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से सुनसान जगह पर ले गया। वहां कर्मजीत सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद दोनों भाई बहन फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलतेज सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा के अपहरण की कोशिश

उधर बठिंडा में एक कॉलेज छात्रा का उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपने दो साथियों से मिलकर अपहरण का प्रयास किया। छात्रा की बहादुरी से आरोपी कामयाब न हो सके। पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को काबू कर लिया है। वहीं तीसरे की तलाश जारी है।

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीती 9 जून को कॉलेज से घर जा रही थी। इस दौरान उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र चिंतवंत सिंह अपने दो अन्य साथी जगदीप सिंह और रमना के साथ मोटरसाइकिल में वहां आया। उन्होंने उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर धक्के से बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बेटी की बहादुरी के कारण वे कामयाब नहीं हो सके।

जांच अधिकारी एएसआई लछमन सिंह ने बताया कि आरोपी चिंतवंत सिंह व जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी रमना की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें