फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग

Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिंजौर नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार करीब साढ़े 10 बजे पिंजौर ब्लॉक के गांव नानकपुर के पास हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  दोनों ट्रकों में आग लग गई और कुछ देर में ही दोनों ट्रक जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


ट्रकों में आग लगने की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब साढे़ 10 बजे एक बड़ा ट्रक हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से पिंजौर की ओर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक पिंजौर से नालागढ़ की ओर जा रहा था।

पिंजौर ब्लॉक के गांव नानकपुर के पास ट्रकों में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोगों को दूर तक ट्रक टकराने की आवाज सुनाई दी। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। करीब साढ़े 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। घटना में एक ट्रक चालक को चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे बद्दी नालागढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जबकि अन्य ट्रक का चालक मौके से गायब था।
विज्ञापन


आग से हाईवे पर लगा जाम
हाईवे पर ट्रकों में आग लगने के बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी, जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। वाहन चालकों को करीब दो घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना पिंजौर एसएचओ महिंद्र सिंह का कहना है कि दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर होने के बाद आग लग गई थी। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया परंतु तब तक ट्रक पूरी तरह जल गए थे घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें