स्थानीय सिविल अस्पताल में दवा लेने आई एक बुजुर्ग महिला के साथ सफाई कर्मचारी ने दुराचार कर लिया। पुलिस ने सफाई कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी फरार है।
पीड़ित महिला शनिवार दोपहर सिविल अस्पताल में बुखार की दवा लेने आई थी। वहां सफाई कर्मचारी प्रेम कुमार ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। बुजुर्ग महिला के मुताबिक वह उसको बोतल लगाने के बहाने अस्पताल की दूसरी मंजिल पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को आप बीती सुनाई।
थाना मुखी परमजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच थानेदार प्रभकमल विर्क कर रहे हैं। महिला के बयान पर सफाई सेवक प्रेम कुमार वासी वीर नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल सर्जन डा. रेनू सूद ने कहा कि इसकी रिपोर्ट उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी है, जवाब आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।