फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्रों की खौफनाक करतूत जान रह जाएंगे दंग

Wed, 27 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 10वीं के छात्र का उसके साथ ही पढ़ने वाले दो अन्य छात्रों ने अपहरण कर लिया। रामपुरा में आश्रम में बंधक बनाने के बाद आरोपी छात्रों ने अपहृत बच्चे के पिता से छोड़ने के एवज में पांच लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए घेराबंदी कर आरोपी छात्रों के चंगुल से अपहृत बच्चे को छुड़ाया। वहीं दोनों आरोपी छात्रों को कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

घर से ले गए थे बाइक पर: जानकारी के अनुसार स्वामीवाड़ा में रहने वाले एक ज्वैलर्स का पुत्र शहर के निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। इसी स्कूल में उसके साथ मुदित और धीरज भी पढ़ते हैं। सोमवार सुबह मुदित और धीरज, अमित को उसके घर लेने पहुंचे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर रामपुरा में आश्रम के पास पहुंच गए। जहां दोनों ने मिलकर अमित के हाथ-पैर बांधते हुए उसे पेड़ के सहारे बांध दिया।
विज्ञापन


छात्रों ने अपने ही फोन से अमित के पिता को फोन कर उसके बेटे के अपहरण की जानकारी दी और छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये भी मांगे। अमित के पिता ने घटना की जानकारी रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दे दी। रामपुरा पुलिस ने आश्रम के निकट घेराबंदी की।

पुलिस की घेराबंदी देख दोनों नाबालिग छात्र मौके से फरार हो गए। इसी बीच पुलिस ने अमित को तो छुड़ा लिया। पुलिस ने देर शाम दोनों आरोपी छात्रों को काबू भी कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें