फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संगठनों की हिंसक भिड़ंत में 210 घायल, 30 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 04 Sep 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
Batala News
विज्ञापन
कस्बा घुमाण में शनिवार की देर शाम दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूर महल की युवा परिवार सेवा समिति के सदस्यों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्य के बीच हिंसक झड़प के बाद रविवार को क्षेेत्र में शांति रही। शनिवार को हुए इस टकराव में दोनों दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल हो गए थे। वहीं रविवार को थाना घुमाण में कुलविंदर सिंह निवासी गांव कालड़ा थाना आदमपुर जिला जालंधर हाल डेरा दिव्या ज्योति नूर महल के बयानों के आधार पर पुलिस ने करीब 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल घायल कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार को वह समिति के सदस्यों के साथ गांव पैरोशाह में नशा छुड़ाओ कैंप लगाने के प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान सत्कार कमेटी के सदस्य बलबीर सिंह निवासी मुछल, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, निशान सिंह, गुरमीत सिंह, किरपाल सिंह, गुरनाम सिंह, सुखा सिंह, जगदीश सिंह और इनके साथ कृपाण से लैंस करीब 22 अज्ञात लोगों ने उनके लड़कों को घेर कर पिटाई की और सेवा समिति के चार सदस्यों को गाड़ी में डालकर थाना घुमाण ले आए। सूचना मिलते ही वह घायल लडकों को घुुमाण केे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में सत्कार कमेटी के सदस्यों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि रंजिश केवल इसी बात की है कि उनके समिति के लड़के गांवों में कैंप लगाकर नशा छोड़ने का प्रचार करते है और आरोपी उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं।  

वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्यों का कहना था कि यह लोग नशा छुड़ाओ कैंप की आड़ में लोगों को नूर महल संस्था के साथ जोड़ रहे हैं। यह लोग गांव के लोगों से जबरदस्ती से पैसों की उगाही कर रहे थे। जब वह समिति के 6 सदस्यों को काबू करके पुलिस के हवाले करने जा रहे थे तो अन्य सदस्यों और सत्कार कमेटी के सदस्यों के बीच भिंड़त हो गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन लोगों पर किया मामला दर्ज

Batala News
पुलिस की सख्त नाकाबंदी माहौल शांत 
कस्बा घुमाण को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया। रविवार को खुद एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने आसपास के कई गांवों का दौरा किया औैर स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में अमन और शांति को भंग करने की इजाजत किसी को नही दी जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैरीकेड लगाकर नाकाबंदी की है।  

पुलिस ने इन लोगों पर किया मामला दर्ज
मामले के जांच अधिकारी घुमाण थाने के एएसआई जोगिंदर सिंह और एसएचओ घुमाण यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्कार कमेटी के सदस्य बलवीर सिंह वासी मुछल, सतनाम सिंह निवासी समसा, गुरनाम सिंह निवासी बटाला ,निशान सिंह निवासी टडियाला नत्त, गुरमीत सिंह निवासी चौने, किरपाल सिंह निवासी छित्त, गुरनाम सिंह निवासी चौणे, जगदीश सिंह निवासी चाचोके और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसआई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रेड कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें