फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था इंस्पेक्टर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि इलाके में फैल की सनसनी

Fri, 06 Jul 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन
एक इंस्पेक्टर रोज की तरह ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था। लेकिन उन्हें इस बात की भनक भी नहीं रही होगी कि यह उनकी आखिरी ड्यूटी है। वीरवार की सुबह इंस्पेक्टर के लिए काल बनकर आई । मामला पंजाब के बटाला का है। बटाला पुलिस के सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर की अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह (50) की मौत वीरवार को सुबह साढ़े 7 बजे के करीब उनके बटाला के काहनूवान रोड पर स्थित ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में हुई। पुलिस इसे अपना सर्विस रिवाल्वर साफ करते हुए गोली चलने से हुई मौत बता रही है। सूत्रों की मानें, तो मौत का कारण कुछ और हो सकता है। 

वहीं इंस्पेक्टर के शव को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिया पहुंचा दिया गया है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अरविंदर जो मूल रूप में गांव बोहड़ावाल कंग के थे। उनका परिवार भी वहां ही रहता है। बटाला में ड्यूटी होने की वजह से वह बटाला की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में रहते थे। वीरवार को सुबह वह अपने गांव से बटाला अपने घर आए तो ड्यूटी पर जाने के लिये तैयार हो रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक गोली चली, जो उनके सिर में लगी। जिससे इंस्पेक्टर की मौत हो गई। कुछ देर के बाद जब लोगों ने घर में देखा तो कमरे में फर्श पर इंस्पेक्टर की खून से सनी लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह बल, थाना सिविल लाइन के एसएचओ एसआई प्रभजोत सिंह अटवाल और अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

रिवाल्वर के चैंबर में फंसी रह गई गोली

इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह को सम्मानित करते हुए डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा
इस बारे में डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह रात की ड्यूटी खत्म कर घर गए थे और वीरवार सुबह करीब साढे़ 7 बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहे थे, इसी दौरान एक गोली रिवाल्वर के चैंबर में फंसी रह गई। फंसी हुई गोली अचानक चली जो सिर में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। गोली लगने से हुई मौत को लेकर कई लोग संदेह औैर शक की नजर से देख रहे हैं। अरविंदर सिंह के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा विदेश में पढ़ रहा है और छोटी बेटी बटाला में पढ़ती है।

पिता के शहीद होने के बाद हुए थे भर्ती
डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह के पिता चरण सिंह आतंकवाद के समय में श्री हरगोबिंदपुर में हुए ब्लास्ट के दौरान पंजाब पुलिस की डियूटी पर तैनात थे और शहीद हो गये थे। इसके बाद अरविंदर सिंह को पिता के स्थान पर 1992 में बतौर एएसआई के रूप में नौकरी मिली थी। अब अरविंदर सिंह डीएसपी बनने वाले थे।

बटाला में खालिस्तानी समर्थकों के केस को किया था ब्रेक 
इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह बटाला पुलिस के एक ईमानदार अफसर थे। वह सीआईए स्टाफ इंचार्ज के अलावा थाना सिविल लाइन के एसएचओ के तौर पर भी काम कर चुके थे। सीआईए में रहते हुए इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह ने काफी अच्छे काम किए थे। उन्होंने कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर काफी ड्रग्स बरामद की थी।

हाल ही में बटाला में खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल लोगों का केस भी उन्होंने ब्रेक किया था और पांच लोग गिरफ्तार किए थे। पुलिस में अच्छी कारगुजारी के लिए इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने भी सम्मानित भी किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें