फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर में CIA ने पांच को दबोचा, हेरोइन, चूरापोस्त, दो लाख ड्रग मनी व 45 ग्राम सोना बरामद

Mon, 12 Dec 2022 06:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस ने नाकाबंदी कर सोहनगढ़ रत्ते वाला रोड पर कार रुकवाई। तलाशी लेने पर 50 किलो चूरापोस्त, एक लाख 97 हजार 500 रुपये की ड्रग मनी, 45 ग्राम सोने के जेवरात व 127 ग्राम चांदी के जेवरात मिले। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ ने हेरोइन, चूरापोस्त व ड्रग मनी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में एक महिला आरोपी फरार है। इनके पास से तकरीबन सवा तीन करोड़ रुपये की 660 ग्राम हेरोइन, 50 किलो चूरापोस्त, एक लाख 97 हजार 500 रुपये की ड्रग मनी, 45 ग्राम सोने के जेवरात व 127 ग्राम चांदी के जेवरात मिले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को उक्त छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना गुरुहरसहाए की पुलिस गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी मक्खन सिंह व उनकी पत्नी मोनिका निवासी सोहनगढ़ रत्ते वाला चूरापोस्त बाहर से लाकर बेचने का धंधा करते हैं। ये दोनों कार से चूरापोस्त लेने गए हैं। ये चूरापोस्त लेकर सोहनगढ़ रत्ते वाला रास्ते से निकलने वाले हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर सोहनगढ़ रत्ते वाला रोड पर मक्खन की कार रुकवा ली। तलाशी लेने पर 50 किलो चूरापोस्त, एक लाख 97 हजार 500 रुपये की ड्रग मनी, 45 ग्राम सोने के जेवरात व 127 ग्राम चांदी के जेवरात मिले। 

थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मक्खन सिंह व मोनिका के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। सीआईए स्टाफ को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी हेरोइन बेचने के आदी हैं। इस समय गांव पीरके की सड़क पर घूमकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सीआईए स्टाफ की टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी राजपाल सिंह निवासी राम नगर बस्ती नजदीक रेलवे स्टेशन संगरूर, मंगू सिंह निवासी वार्ड-21 इंद्रा बस्ती सुनाम व छिंदरपाल सिंह निवासी बिगड़वाल रोड वार्ड-22 सुनाम को काबू किया है। 
विज्ञापन


इनकी तलाशी लेने पर 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। इसी तरह सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना पर छावनी के श्मशानघाट रोड से आरोपी बलदेव सिंह निवासी टीडी चर्च भिखीविंड तरनतारन को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 150 ग्राम हेरोइन मिली है। थाना कैंट पुलिस ने बलदेव के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें