फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 ऐसी महिलाएं, जो गरीबों के बच्चों को बेच देती थी, गिरोह पकड़ा तो भेद खुला

Tue, 05 Jul 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पुलिस ने गरीब परिवारों को धोखे में रखकर मोटी रकम देने का लालच देकर बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को एक बच्चे और दो आरएमपी डॉक्टरों सहित गिरफ्तार किया है। गिरोह की मास्टरमाइंड महिला बब्बू निवासी मुक्तसर फरार बताई जा रही है। इस गिरोह में छह महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान नर्स मनप्रीत कौर, गीता निवासी बठिंडा, कर्मजीत कौर मुक्तसर, रीना कौर अब्लू कोटली, परमजीत कौर फरीदकोट, तरसेम सिंह मोगा, डा.बलजीत सिंह, डा.मनजीत सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।

बठिंडा के एसपी ऑपरेशन गुरमीत सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि उक्त गिरोह के सदस्य एक छोटे बच्चे की तस्करी के लिए बठिंडा आए हुए हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने छापामारी की तो वहां से उक्त आरोपियों को एक बच्चे और एक लाख बीस हजार रुपये की नगदी समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह गरीब परिवार के लोगों को मोटी रकम का लालच देकर उनसे बच्चे थोड़ी रकम में खरीदकर आगे अमीर घरों को लाखों रुपये में बेच देता था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि अब तक उन्होंने छह बच्चों का सौदा किया था। तीन बच्चों का सौदा पूरा हो गया था।

तीन बच्चों का सौदा सिर नहीं चढ़ सका। उन्होंने बताया कि इस गिरोह की मास्टमाइंड मुक्तसर निवासी महिला बब्बू है जो फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें